jhankar
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, भोपाल में जश्न का माहौल भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी MP में IAS एकेडमी की मालिक का अपहरण, फिरौती के लिए 1.89 करोड़ और 'सुंदरकांड' का पाठ विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल-असम में BJP की जीत, केरल में कांग्रेस-यूडीएफ मजबूत विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ा हादसा टला महंगाई की मार से अमेरिका के लाखों लोग बेघर यूक्रेन ने रूस में ड्रोन हमला कर प्रिमोर्स्क बंदरगाह और कई जहाजों को किया क्षतिग्रस्त 4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

गणगौर पर्व: डाक बंगला मैदान पर अग्रवाल महिला मंडल ने किया गणगौर के झाले का कार्यक्रम

नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रही

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

खातेगांव अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गायत्री मंदिर परिसर डाक बंगला मैदान पर गणगौर के झाले के साथ गणगोर माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाएं उपस्थित रही। जिन्होंने गणगौर उत्सव में भाग लिया, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रुप में शामिल हुई जहां अग्रवाल महिला मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया।

आयोजित गणगौर उत्सव की जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की सामाजिक कार्यकर्ता निकिता गर्ग ने बताया कि यह हमारी मारवाड़ी का त्यौहार होता है गणगोर, यह 16 दिन का त्यौहार होता है, जो हम बड़ी श्रद्धा भक्ति आस्था धूमधाम के साथ मनाते हैं। हमने सिंगारे के रूप में गणगोर माता रानी को विराजित किया है। उन्हें हमने छप्पन भोग लगाया अग्रवाल ग्रुप की तरफ से सभी महिलाएं यहां पहुंची झाले दिए नृत्य किया गणगौर के गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।

जिसमें सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। होली पर्व के उपरांत 16 दिन तक मनाए जाने वाले सुहाग पर्व गणगौर के तहत इसका गोरा यानी शिव पार्वती की आराधना करते हुए गणगौर का पर्व जहां आविवाहित युवतियां श्रेष्ठ वर की कामना के साथ करती है। वही सुहागन महिलाएं अखंड सुहाग की कामना करते हुए आराधना करती है।