ब्रेकिंग
नर्मदा नदी :  कारो से भरा कंटेनर नर्मदा में जा गिरा, कंटेनर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!  हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं

शर्मनाक : महिला को दो युवकों ने जबरदस्ती कार में बैठाया, विरोध करने पर फाड़े कपड़े

चलती कार में से सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए

- Install Android App -

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कार सवार दो युवकों ने एक महिला के साथ चलती कार में छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। चलती कार में से सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चलती कार में 20 वर्षीय एक विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बुरी तरह से घायल महिला चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे मस्जिद रोड पर पड़ी मिली। जहां से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अस्पताल में होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसकी शादी पश्चिम बंगाल के रिंकू इस्लाम से हुई है। वर्तमान में वह नाका के पंडरीबा में रहती है। मंगलवार रात वह किसी काम से कैसरबाग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। महिला ने कहा कि कैसरबाग में दो युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया। उसे गलत तरीके से छुआ। जब महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद चलती कार से बाहर फेंक दिया।