jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव: रामनवमी पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

अनिल उपाध्याय

खातेगांव : गुरुवार को खातेगांव- नेमावर अजनास हरणगांव सहित अंचल के विभिन्न गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म उत्सव राम नवमी का पर्व श्रद्धा भक्ति आस्था और उमंग के साथ मनाया गया। शाम को राम भक्तों ने भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

- Install Android App -

खातेगांव व नेमावर में भक्तों ने रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया शाम को प्राचीन श्री राम मंदिर से राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न संगठन की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी और पुरुष सफेद वस्त्र पहनें हाथों में भगवा ध्वज लिए श्री राम जानकी वानर की जीवित झांकी भी शोभायात्रा में शामिल रही श्रीराम के जयकारों से नगर में माहौल धर्मय में हो गया आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों के मस्तक पर चंदन का टीका लगाया गया शोभायात्रा में सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक महिलाएं युवक युवतिया बच्चे शामिल है।

राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर राम जानकी मंदिर खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान राम के जय घोष सुनाई दे रहे थे गायत्री मदिर नट बाबा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कन्या भोज का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।