jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने किया विरोध

हरदा – केंद्र सरकार जहाँ पूरे देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है, वहीं हरदा नगर पालिका ने इसके उलट फैसला लिया है। नगर पालिका ने इस साल पटाखा दुकानों की नीलामी की राशि और लगने वाले टैक्स को ऑनलाइन जमा करने से मना कर दिया है। इस कारण व्यापारियों में नाराजगी है।

पटाखा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि नगर पालिका व्यवस्था को डिजिटल करने के बजाय पुराने तरीके पर ही अटकी है। जब देश भर में सरकारी टैक्स ऑनलाइन जमा हो रहे हैं, तब हरदा में व्यापारियों को नकद राशि लेकर नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

- Install Android App -

व्यापारियों के अनुसार, नगर पालिका ने इस बार पटाखा दुकानों के लिए 77 स्थानों पर 69 दुकानों की नीलामी की है। इससे नगर पालिका को नीलामी राशि के तौर पर 14 लाख 67 हजार 168 रुपये मिले हैं। इसके बाद सोनकर और इंदौर रोड स्थित हेलीपैड पर दुकानें लगेंगी। पिछले साल 68 दुकानों की नीलामी से 15 लाख 32 हजार 200 रुपये आये थे।

व्यापारियों की मुख्य शिकायत यह है कि नगर पालिका ने नीलामी की राशि जमा करने के लिए ऑनलाइन ऑप्शन बंद कर दिया है। व्यापारियों को नकद राशि अपने परिचितों के पास से उधार लेकर जमा करनी पड़ रही है। सीएम हेल्पलाइन में भी इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

सेक्शन हेड नेशन सिंह बघेल ने बताया कि राशि ऑनलाइन जमा हो रही है, मशीन में विकल्प नहीं आ रहा था। एनआईसी और एजेंसी से इसे ठीक करवाया गया है। वहीं समय पर राशि जमा न करने पर 500 रुपये प्रतिदिन पेनल्टी वसूलने के नियम पर भी व्यापारी सवाल उठा रहे हैं।