प्रदेश के 23 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
हरदा सहित इन जिलों का भी बदलेगा मौसम
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल |
आज 3 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को एक बार फिर मौसम मे बदलाव के संकेत है कहीं बारिश तो कहीं बढ़ता तापमान से प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा।
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मुरासु के असर से प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम केंद्र भोपाल ने 5 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने और 6 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान जताया है।
कहां सबसे अधिक और कहां सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रतलाम और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री शाजापुर जिले के गिरवर में रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में न्यूनतम 15.0 डिग्री और पचमढ़ी में 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है।
23 जिलों में येलो अलर्ट जारी
आज जिन 23 जिलों में येलो अलर्ट है उनमें – जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मैहर, शहडोल, उमरिया, बालाघाट, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी शामिल हैं।
हरदा सहित पड़ोसी जिलों मे मौसम का हाल
हरदा का मौसम- आज हरदा में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहेगा। तेज हवा चलने के आसार।
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) का मौसम– यहां आज आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह हल्की धुंध रहेगी। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच।
बैतूल का मौसम- बैतूल में आज मौसम सुहाना रहेगा। आज अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। हल्की बारिश का येलो अलर्ट है। हवा उत्तर-पूर्व से 6-9 किमी प्रति घंटे।
खंडवा का मौसम- खंडवा में आज बादल और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक बनी रहेगी।
देवास का मौसम- देवास में आज मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा, धूप निकलेगी। शाम होते ही हल्की ठंडक महसूस होगी। बारिश की संभावना कम है। अधिकतम 30 डिग्री के आसपास।

