jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ

राष्ट्रीय राजनीति और सरकार

गरीबी पर PM का बयान- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 12 साल में करीब 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, आर्थिक असमानता में कमी आई है।

रोजगार के आंकड़े- केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक बीते 6 वर्षों में अलग-अलग सेक्टर्स में 13.4 करोड़ रोजगार के अवसर बने हैं।

SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन– दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक के 19 दलों ने SIR मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

रामलीला मैदान में विपक्षी एकजुटता– राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

भाजपा का जवाब– भाजपा ने कहा विपक्ष ने जानबूझकर 1 नवंबर की तारीख चुनी है, इसी दिन 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे – जेपी नड्डा।

पंजाब में सियासी हलचल– आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

पुलिस और रक्षा से जुड़ी खबरें

IPS जतिन जैन को गृहमंत्री दक्षता पदक- नागौर के IPS जतिन जैन को पुलिस रिसर्च में बेहतर काम के लिए गृहमंत्री दक्षता पदक 2026 के लिए चुना गया।

नए वायुसेना प्रमुख ने संभाला पद– एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख का चार्ज लिया।

वायुसेना प्रमुख का संदेश– हर स्क्वाड्रन को बदलती सुरक्षा चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहना होगा – नए वायुसेना प्रमुख।

तेजस और AMCA से बढ़ेगी ताकत– तेजस और AMCA प्रोजेक्ट से आने वाले समय में वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ेगी।

मौसम और आपदा

चक्रवात मुरासु का अलर्ट– बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मुरासु 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है।

ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी– चक्रवात के असर से ओडिशा के 2 तटीय जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट।

21 राज्यों में बारिश का अलर्ट- मौसम विभाग IMD ने 21 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया।

दिल्ली-NCR में मौसम बदला- दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ी, हल्की बारिश के आसार।

यूपी में बारिश के आसार– लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान।

बिहार-झारखंड में मौसम बदला- पटना, रांची में तापमान गिरा, बारिश की संभावना।

राजस्थान के 12 जिलों में अलर्ट – जयपुर, बीकानेर, सीकर, अजमेर समेत 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट।

बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी– कोलकाता, हावड़ा समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट।

दिल्ली की हवा खराब – दिल्ली-NCR में AQI एक ही दिन में 144 अंक बढ़कर 261 पर पहुंचा, हवा खराब श्रेणी में।

- Install Android App -

प्रदूषण पर सख्ती- दिल्ली सरकार ने GRAP के तहत पाबंदियां बढ़ाईं।

नए नियम और महंगाई

कमर्शियल सिलेंडर महंगा- दिवाली से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हुआ।

कॉलर ID नियम लागू– अब अनजान नंबर का असली नाम मोबाइल पर दिखेगा, नया CNAP नियम लागू।

FASTag लोकल पास नियम- स्थानीय लोगों के लिए नया FASTag लोकल पास नियम 1 नवंबर से लागू।

छोटे व्यापारियों को GST में राहत– ई-कॉमर्स करने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए GST रजिस्ट्रेशन आसान हुआ।

रेलवे-बैंकिंग नियमों में बदलाव– डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के सिक्योरिटी नियमों में बदलाव।

हादसे और क्राइम

झुंझुनूं में बड़ा हादसा- छापोली गांव में हाइड्रोलिक जैक हाईटेंशन लाइन से टकराया, 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे।

कर्नाटक में बस हादसा- बस पैरापेट से टकराकर पलटी, 42 यात्री घायल।

आजम खान को न्यायिक हिरासत- मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे गए।

मुंबई में फूड पॉइजनिंग– शादी का खाना खाने से नवविवाहित जोड़े समेत 27 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती।

बीकानेर में हिट एंड रन– कचरा गाड़ी की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी गंभीर घायल, वेंटिलेटर पर।

अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप-नेतन्याहू बातचीत- डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के PM नेतन्याहू से बात की, पश्चिम एशिया हालात पर चर्चा।

ईरान-अमेरिका तनाव पर UAE की अपील– UAE ने दोनों देशों से बातचीत से मसला हल करने को कहा।

होर्मुज विवाद में नरमी के संकेत– होर्मुज जलडमरूमध्य पर कूटनीतिक बातचीत में प्रगति के संकेत।

मध्य पूर्व में हलचल- रिपोर्ट के मुताबिक 4 नवंबर तक नई सैन्य रणनीति आ सकती है।

बीकानेर-राजस्थान

नशा मुक्ति अभियान- मथुरा से बीकानेर तक नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा की घोषणा, संत सरजूदास महाराज ने की।

हर्षानंद महोत्सव- बीकानेर के मदन मोहन मंदिर में 14-15 नवंबर को 170वां हर्षानंद महोत्सव होगा।

सामूहिक विवाह– बीकानेर शिव वैली में माली समाज का 18वां सामूहिक विवाह, 20 नवंबर को 21 जोड़े बंधेंगे शादी के बंधन में।