jhankar
ब्रेकिंग
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

MP NEWS : मटका कुल्फी खाने के बाद 40 लोग (उल्टी – दस्त ) फूड पायजनिंग के शिकार

मकड़ाई एक्सप्रेस खरगोन| जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच बुधवार को लगे एक दिवसीय रेणुका माता के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत के बाद तबाड़तोड़ नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोगों को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है।

- Install Android App -

16 बच्चे भी शामिल

बताया जा रहा है की बीती रात मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। जिसमें 16 बच्चे भी शामिल है। दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मरीज सहित लोगों का कहना है की मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पायजनिंग के शिकार हुए।