jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

करोना संक्रमण का बड़ा मामला : आवासीय छात्रावास में एक साथ 17 छात्राएं कोरोना संक्रमित |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ अंबिकापुर| सूरजपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में एक साथ 17 छात्राएं कोरोना  संक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आवासीय छात्रावास पहुंची इस इस दौरा सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में यहां 17 छात्राएं संक्रमित पाई गई। एक बार फिर रोजाना कोरोना मरीज मिलने लगे है। अब रोजाना औसतन आठ से 10 मरीज मिल रहे है। ऐसे में स्थिति बिगड़ सकती है, इन्ही बातों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि वे हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर छात्रावास में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सूरजपुर जिले में 35 कोरोना मरीज मिले हैं|

कोरोना गाइडलाइन का पालन –

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

   हर आधे घंटे में सैनिटाइजर से हाथ साफ करें|
   हैंडवाश और साबुन से हाथ धोएं।
   शारीरिक दूरी का पालन करें।
   बिना मास्क पहने घर से न निकलें।
   भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
   लक्षण आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।
   पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
   बेवजह घर से न निकलें।
   बच्चे , बुजुर्गों  और बीमारों रखे खास ख्याल