jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

संपत्ति विवाद में बुुर्जुग की बेरहमी से मारपीट सिर पर मारी कुल्हाड़ी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर । महाराजपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद पर झगड़ा हो गया। इस मामले में एक वृद्ध की बेरहमी से मारपीट की गई, फिर उसके सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपित की तलाश में पुलिस लगी है, उसके घर रात को पुलिस पहुंची तो वह गायब मिला।

- Install Android App -

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भौड़ेरी का पुरा में रहने भोलू गुर्जर और रिंकू गुर्जर के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। इन लोगों में जमीन को लेकर विवाद है। बीती रात भोलू के पिता कल्याण सिंह घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान रिंकू गुर्जर यहां अपने साथियों के साथ आया। इन लोगों में पहले तो मुंहवाद हुआ। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। रिंकू और उसके साथियों ने कल्याण सिंह के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिए। कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास रहने वाले लोग मदद के लिए दौड़े। आरोपित यहां से भाग गए। कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 100 नंबर डायल कर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाने की फोर्स पहुंच गई। महाराजपुरा पुलिस ने इस मामले में कल्याण के बेटे की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रिंकू गायब है, जबकि पुलिस उसके अन्य साथियों की पहचान कर रही है।