jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेगी

हरदा। हरदा की कृषि उपज मंडी में अगले दो दिन उपज की नीलामी नहीं होगी। माह का चौथा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मंडी में नीलामी का काम रोक दिया गया है।

मंडी सचिव महेश पाटिल ने किसानों से अपील की है कि अवकाश को देखते हुए वे मंडी में अपनी उपज लेकर न आएं। मंडी प्रशासन ने शुक्रवार को अनाउंसमेंट कराकर किसानों को अवकाश की जानकारी भी दे दी है।

शुक्रवार को मंडी में 407 किसानों ने 6876 क्विंटल उपज की बिक्री की। इसमें 226 किसानों से 2277 क्विंटल मूंग की खरीदी हुई। मूंग के दाम 3100 से 7421 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि मॉडल भाव 6799 रुपये क्विंटल रहा।

काजल संगम से रविवार को निकलेगी 15वीं विशाल बम भोले कावड़ यात्रा

हरदा। वनांचल क्षेत्र के काजल संगम से रविवार को विशाल बम भोले कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। वनवासी कल्याण परिषद हित रक्षा के बैनर तले जनजाति समाज द्वारा यह यात्रा लगातार 15वें साल निकाली जा रही है।

यात्रा सुबह 7 बजे काजल संगम से शुरू होगी और शुरू, होकर सारजई, खोंड्या, बांसवा, कुमरुम, चन्द्राखाल, कायदा, केली, रवांग होते हुए लोधीढाना पहुंचेगी। वहां प्राचीन शंकर मंदिर में कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।

जलाभिषेक के बाद धर्मसभा का आयोजन होगा और भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रांत प्रमुख रामकृष्ण बंड ने बताया कि यात्रा में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

हरदा में पुलिस के वाहन चालक ने पत्नी से की मारपीट, केस दर्ज

- Install Android App -

हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड में पुलिस के वाहन चालक द्वारा पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम सुनील विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि चालक विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट की। पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

भिक्षा मांगकर जुटाए पैसों से बनवा रहे मंदिर,51 बोरी सीमेंट दान का लिया संकल्प

हरदा। कुसिया गांव में बन रहे श्रीराम-हनुमान मंदिर के निर्माण में सुखराम सिंह राजपूत ने आस्था की अनोखी मिसाल पेश की है। वे गांव-गांव जाकर भिक्षा मांगकर जो धन जुटाते हैं, उसी से मंदिर निर्माण के लिए 51 बोरी सीमेंट दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने 11 बोरी सीमेंट बोरी दान कर इसकी शुरुआत भी कर दी है। अब वे 10-10 बोरी करके शेष दान करेंगे।

सुखराम सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले हाथों की बीमारी के कारण उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या भगवान श्रीराम के चरणों में छोड़ दी और आराम मिला। इसके बाद से उनकी आस्था और गहरी हो गई। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद सुखराम सिंह ने जो श्रद्धा दिखाई है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सावन में पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंज रही रामायण चौपाइयां, एक माह तक चलेगा अखंड पाठ

करताना। सावन माह के मौके पर नौसर गांव स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में एक महीने तक चलने वाले अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई। पाठ सावन के अंतिम पूर्णिमा तक चलेगा।

नौसर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामायण की चौपाइयों को भजनों के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। ग्रामीण स्वेच्छा से बारी-बारी से पाठ में शामिल हो रहे हैं और सेवा दे रहे हैं। भजन मंडल प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

मंदिर में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिससे धार्मिक माहौल बना हुआ है। पाठ के दौरान रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर रामायण श्रवण कर रहे हैं। गोदड़ी गांव में भी सावन माह के दौरान रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है, जिसमें ग्रामीण उत्साह से भाग ले रहे हैं।