jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका;

265 बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टला

प्राथमिक शाला खुदिया में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जलते हिस्से में रखा था गैस सिलेंडर; विधायक अभिजीत शाह ने खुद अंदर जाकर बाहर निकाला

हरदा । शनिवार दोपहर प्राथमिक शाला खुदिया में मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूल में उस समय करीब 265 बच्चे मौजूद थे। आग की लपटों के बीच रखा गैस सिलेंडर लगातार गर्म हो रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही टिमरनी विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग और धुएं के बीच स्कूल के अंदर प्रवेश किया और जलते हिस्से में मौजूद गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

देखिए वीडियो मे..

- Install Android App -

समय रहते बाहर निकाला सिलेंडर, टला बड़ा खतरा

गैस सिलेंडर को आग से दूर किए जाने के बाद संभावित विस्फोट का खतरा टल गया। इसके बाद अग्निशामक यंत्र और पानी की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

अगर सिलेंडर कुछ और देर तक आग की चपेट में रहता और फट जाता, तो स्कूल में मौजूद बच्चों सहित आसपास के लोगों के लिए स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। समय रहते विधायक द्वारा उठाए गए कदम से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

उस समय सिर्फ बच्चों की सुरक्षा का ख्याल था”

घटना के बाद विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि उस समय अपनी जान की चिंता नहीं थी। सामने स्कूल के बच्चे थे और उनका एक ही उद्देश्य था कि किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

घटना के बाद सभी 265 बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विधायक के इस साहसिक कदम की स्थानीय लोगो ने सराहना की।