केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।स्थानीय पुलिस थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से एसडीएम विजय राय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
बैठक में एसडीएम विजय राय ने कहा कि आगामी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें बैठक में आए नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर एक में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही है, जिन पर लगातार नजर पुलिस के द्वारा रखी जाएगी।
नागरिकों की शिकायत के बाद एसडीएम ने निर्देश दिए कि बानापुरा कलारी एवं सिवनी मालवा कलारी के पास असामाजिक तत्वों द्वारा जमावड़ा लगाया जाता है, जिन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए
आगामी त्योहारों में डीजे संचालकों के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने कहा डीजे पर सिर्फ चार बक्से ही मान्य रहेंगे, इससे अधिक बक्से पाए जाने पर डीजे संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 112 वाहन सतत रूप से क्षेत्र में भ्रमण करता रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने सुझाव दिए। अंत में एसडीएम विजय राय ने सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।

