jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

शिवराज सिंह चौहान की कोरी घोषनाएं, भाजपा नेता दे रहे गुंडे मवालियों को संरक्षण – कांग्रेस

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोरी घोषणाएं करने एवं जनता के पैसे का दुरुपयोग कर अपनी पार्टी के प्रमोशन करने का आरोप लगाया नेताद्वय द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि शिवराज सिंह अपनी एवं अपनी पार्टी के प्रमोशन के लिए जनता के टेक्स के पैसों का दुरुपयोग करते हुए दस करोड़ से अधिक खर्च किए गए सात सौ से अधिक बसे प्रदेश के अन्य जिलों से मंगाकर सचिवों को टारगेट देकर एवं भोली भाली माताओ बहनों को झूठ बोलकर ठूस ठूस कर सभा स्थल पर लाया गया था सभा मे शिवराज सिंह चौहान द्वारा झूठी एवं कोरी घोषणाएं की गई वास्तव मे रेत अवैध उत्खनन, जुआ – सट्टा, क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा, एवं गुंडे मवालियों को संरक्षण चरम पर हैं एवं इन सभी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं विधायक मंत्री का संरक्षण प्राप्त हैं पूर्व मे शिवराज सिंह चौहान के द्वारा खिरकिया शासकीय महा विघालय, कृषि महा विघालय, हरदा कृषि मंडी को ‘ए’ क्लास, हरदा को स्मार्ट सिटी बनाना, खिरकिया हरदा मसनगांव मे ओवर ब्रिज की घोषणा की थी परंतु आज दिनांक तक सभी कोरी साबित होती दिखाई दे रही हैं।

- Install Android App -

वास्तव मे युवाओं के लिए जिले मे कोई भी रोजगार के अवसर नहीं हैं न ही कोई ओधयोगिक क्षेत्र स्थापित हुआ, खिरकिया क्षेत्र मे मूंग हेतु नहर का पानी का न देना, किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के एवज मे पैसों की मांग, रहटगांव को नगर परिषद बनाने, राजाबरारी की लीज़ खत्म कर टिमरनी के युवाओं के लिए खेल मेदान देने, रहटगांव मे बंद पड़ी कृषि मंडी को चालू कराने, गंजाल मोरन डेम के काम को चालू करने जैसी जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर कुछ नहीं कहा ।

सच तो यह हैं कि शिवराज सिंह चौहान हरदा जिले की मूलभूत आवश्यकताओं के विषय मे जानकारी नहीं हैं और जिले के विधानसभाओं के केवल अपराधियों को संरक्षण देने एवं कमीशन खोरी मे लगे हुए हैं उनके द्वारा हरदा टिमरनी दोनों विधानसभाओं की जनता हेतु कोई सकारात्मक पहल इतने वर्षों मे नहीं की।