jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

harda news: SC वर्ग के युवक ने पानी की टंकी से पिया पानी, दबंगो ने बेरहमी से मारा,युवक के शरीर में कई जगह चोट

हरदा: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ावा में एक युवक के साथ छुआछूत का मामला सामने आया है। धार्मिक कार्यक्रम में युवक पानी की टंकी से पानी पी रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों द्वारा उसके साथ गाली गलोच जाती सूचक शब्दो के साथ जमकर मारपीट की गई। युवक के कान और पीठ पर मारपीट के निशान है। युवक ने छीपाबड़ थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

रिपोर्ट में युवक ने लगाए आरोप

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार
फरियादी रोहित पिता भगवान दास निमोरे ने अपने पिता के साथ थाना छीपाबड़ रिपोर्ट की की मैं ग्राम कुड़ावा रहता है कक्षा 11 वी मे पढाई करता है। 18 अप्रैल को गांव मे गणगौर के कार्यक्रम देखने के लिये गया या कार्यक्रम स्थल पर रखी पानी की टंकी में करीबन 9 बजे रात मे पानी पी रहा या तभी गांव का आशीष राजपूत वहा आया और जाति सूचक शब्दो से गंदी गंदी मां बहन की गलियां दी। बोला की तेरी इतनी हिम्मत की तु पानी पी रहा है । गालीया देने से मना किया तो उसने हाथ व लात से मारने लगा तभी उसके साथी वहा पर आ गये उन्होने भी मारपीट कि जिससे मुझे बायें कान के पिछे पीट में सिर में चोट आई तब मेरे महोल्ले का सावन सावनेर, रामकृष्णा निमोरे ने बिच बचाव किया व बोला की आईन्दा यहा आया तो जान से खत्म कर देंगे बाद मे अपने पिता के साथ रिपोर्ट हेतु थाने आया हु रिर्पोट करता हु कार्यवाही की जाये। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 सहित एससी एसटी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

भीम आर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज छीपाबड़ थाने का घेराव करेगी। इधर घटना की जानकारी लगने के बाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष महेंद्र काशिव ने घटना की निंदा की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आज छिपाबड़ थाने का घेराव करने की बात सोशल मीडिया पर कही है।