jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

तीन नकाबपोश बदमाशों ने मुनीम का रास्ता रोका,कट्टा अढ़ाकर 10 लाख लूटकर हुए फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस शिवपुरी । खनियाधाना के बुकरा गांव के पास रुपयों की वसूली कर रहे तेल व्यापारी के मुनीम से लूट हो गई। बताया जा रहा है कि वसूली कर लौट रहे तेल कारोबारी के मुनीम को अज्ञात नकाबपोश तीन लुटेरों रोककर मुनीम के पास से 10 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद मुनीम थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर एफआईआर दर्ज कराई।

- Install Android App -

 पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी थानों को सूचना कर अलर्ट किया। पुलिस द्वारा लूटेरो की सघनता से खोज की जा रही है। खनियाधाना में एक तेल मिल है जिससे आस पास के कई दुकानों पर तेल की सप्लाई होती है,और तेल मिल से बामोरकलां गांव में भी सप्लाई होती है। तेल की वसूली को लेने के लिए मिल का मुनीम पुष्पेंद्र गौर बामौरकला गए थें। जहां से सुबह जब वह बामौरकलां से करीब 10 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर वापस खनियाधाना लौट रहा था। जब वह बुकरा गांव के पास आया बाइक से आया तो उसका रास्ता तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और उस पर कट्टा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने मुनीम पुष्पेंद्र के पास के बैग को छीन दिया। बैग में करीब 10 लाख की रकम थी। बैग को लेकर आरोपित भाग निकले। घटना के बाद मुनीम थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एक्टिव हो गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।