भोपाल । 27 अप्रेल को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 29 और 30 अप्रेल को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए परिवर्तन से गर्मी का प्रकोप कम ही है। अप्रेल माह में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं 5 मई के बाद से धीरे-धीरे तापमान में बढोतरी होगी।
आ सकती है तेज बारिश-आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं ब्रजपात व हल्की वर्षा भी हो सकती है। अप्रैल अंत तक प्रदेश में बादल छाने और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है |

