jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Harda खिरकिया : बैंक कर्मी का शव घर के अंदर फंदे पर झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी

हरदा। सोमवार को छिपाबड़ में एक बैंक कर्मचारी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। छीपाबड़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खिरकिया के वार्ड नंबर 8 में किराए पर रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी।

- Install Android App -

पुलिस ने मौके पर जाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां पर राकेश पिता श्यामलाल चौधरी (30) निवासी बिहार फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर शव सरकारी अस्पताल पीएम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
राकेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खिरकिया में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। जिसने बीते 2 महीने पहले ही खिरकिया ब्रांच में ज्वाइन किया था। आत्महत्या के पीछे क्या कारण था पुलिस जांच में जुटी हुई है