jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

हरदा : जनसेवा अभियान 2.0 के लिये सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां करें कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आगामी 10 से 25 मई के बीच मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ होगा। इस अभियान के लिये शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि इस अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल के पूर्व दर्ज लंबित शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम में शामिल 15 विभागों की कुल 67 सेवाओं से संबंधित सभी आवेदनों का निराकरण भी इस अभियान के तहत किया जाना है। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय में लंबित न रहे। जिन आवेदनों में सेवाओं का लाभ दिया जा सकता है, सभी में आवेदक को सेवा उपलब्ध करा दी जाये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व अन्य विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसेवा अभियान 2.0 से संबंधित शासन से प्राप्त निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें और उनका पालन सुनिश्चित करें।