jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

खातेगांव में हुआ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का लोकार्पण, चमन चौक अब अग्रसेन चौराहे के नाम से जाना जाएगा

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। खातेगाव नगर के महत्वपूर्ण चौराहे चमन चौक का कायाकल्प कर अग्रवाल समाज ने नगर परिषद के विशेष सहयोग से आराध्य देव महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा का लोकार्पण शुक्रवार को एक भव्य समारोह में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल थीं। अध्यक्षता विधायक आशीष शर्मा ने की।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अग्रवाल समाज कार्यकारिणी और समाज जनों ने स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने कहा कि अग्रवाल समाज ने अन्नकूट महोत्सव में नगर के किसी एक चौराहे पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। परिषद के सभी पार्षदों की आम सहमति के बाद चमन चौक पर प्रतिमा विराजित हुई।

चौधरी ने कहा कि कमलासन पर विराजित महाराज अग्रसेनजी की ऐसी प्रतिमा देवास जिले में कहीं नहीं है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक परिवार में जन्म जरूर लेते हैं, लेकिन वे सिर्फ एक समाज ही नहीं बल्कि जन-जन के लिए पूजनीय हो जाते हैं। महाराज अग्रसेन की शिक्षा और संस्कृति को अग्रवाल समाज बखूबी निभा रहा है।

- Install Android App -

दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि आज खातेगांव अग्रवाल समाज ने देवास को भी पीछे छोड़ दिया। अब देवास में भी शीघ्र ही किसी चौराहे पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित कर उस चौराहे का नाम अग्रसेन चौराहा किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक और अग्रवाल समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश मित्तल ने और आभार राजेंद्र अग्रवाल (छोटू )अग्रवाल ने व्यक्त किया।

ये लोग रहे मौजूद
खातेगांव नप अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, नेमावर नप अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष कुशल बाकलीवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडावाला पूर्व पार्षद शेखर अग्रवाल, खातेगांव नप पार्षद/ पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य विशेष अतिथि भी शामिल हुए। विधायक ने मंच से चमन चौक का नाम महाराजा अग्रसेन चौराहा करने की घोषणा की।