jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर , 

शिवपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई

सिवनी मालवा। शिवपुर थाना क्षेत्र में खेत में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को सुबह करीब 9 बजे घटना घटी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

शिकायतकर्ता शिवकुमार यादव, निवासी शिवपुर ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के पास स्थित खेत में आरोपी मोरसिंह कुशवाह द्वारा पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और खेत में खड़ी फसल के बीच आग लगा दी, जिससे आसपास की फसल को भी नुकसान पहुंचा। जब शिकायतकर्ता और अन्य लोग आग बुझाने पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296(b), 351(3), 280, 287, 326 तथा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आग लगने से फसल को नुकसान हुआ है, वहीं समय रहते ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।