jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

जल रहा पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी,पर विरोध-प्रदर्शन ,गवर्नर हाउस पर कब्जा, आगजनी, 6 मौतें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में तनाव का माहौल है। जगह-जगह इमरान खान के समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है।गवर्नर हाउस पर कब्जा, आगजनी, अबतक 6 मौतें|

इमरान समर्थक सड़कों पर  विरोध-प्रदर्शन कर रहे 

- Install Android App -

पाकिस्तान गृह युद्ध के मुहाने पर है। मंगलवार को पूर्व पीएम और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान जल उठा है। जगह-जगह इमरान समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित पीटीआई कार्यकर्ता कई शहरों में सरकारी दफ्तर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। गर्वनर हाउस पर कब्जा, सेना के दफ्तर पर हमला, आईएसआई ऑफिस में आगजनी, सड़कों पर तोड़फोड़, पुलिस से झड़प जैसी घटनाएं पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से आ रही है। इस हिंसा के बीच पीटीआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई झड़प में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सेना और पुलिस के जवानों ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

भारतीय रक्षा बल की पाकिस्तान पर पैनी नजर

रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर रख रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।