jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के सामने खुद पर डाला पेटोल,वेतन न मिलने से था परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा।समय पर वेतन न मिलने से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की घरेलू दिक्कतें बहुत बढ़ जाती है।इसी तनाव में नपा के कर्मचारी ने सीएमओ कक्ष मे अधिकारी के सामने ही खुद पर ही पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया ।
क्या है मामला शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला सीएमओ कक्ष में जहां सीएमओ सीपी राय के समक्ष कुछ लोगों की मौजूदगी में एक सफाई कर्मचारी ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मालूम हो कि नगर पालिका में पिछले काफी समय से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की सिथ बनी हुई है।

नपा में करीब 1100 कर्मचारी है जिन पर हर माह करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए का वेतन भुगतान होता है। इसके अलावा 70 लाख रुपए बिजली व डीजल का खर्च है। इस तरह हर माह नपा का खर्च 3 करोड़ रुपए है।

- Install Android App -

इस बार विभिन्न करों की वसूली भी काफी कम रह जाने व चुंगी क्षतिपूर्ति राशि भी अब तक न मिलने से कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। वेतन भुगतान में हो रही इस देरी से कर्मचारियों का सब्र टूटने लगा है| शुक्रवार की सुबह ऐसा ही हुआ जब सफाई कर्मचारी दीपक पथरौल व अन्य कुछ कर्मचारी सीएमओ कक्ष में पहुंचे जहां वेतन को लेकर कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान पथरौल ने अपनी जेब से पेट्रोल की बॉटल निकाली और अपने ऊपर पैट्रोल डालने लगे तभी अन्य कर्मचारियों व मौजूद लोगों ने उनसे बाटल छीन ली।

सीएमओ बोले… पैसा आने में कुछ समय लगता है
वहीं सीएमओ सीपी राय ने बताया कि पीतलमिल क्षेत्र का सफाई दरोगा पथरौल वेतन संबंधी समस्या को लेकर उनके पास आए।उन्हें बताया गया कि वेतन डाली जा चुकी है। इसके बाद भी कर्मचारी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। नगरपालिका में हर माह वेतन का भुगतान किया जा रहा है। नया वित्तीय वर्ष होने से अप्रेल माह में पैसा आने में कुछ समय लगता है।