ब्रेकिंग
हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ...

MP BREKING NEWS : 10वीं-12 वीं के रिजल्ट ,25 मई गुरुवार दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा

10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई यानि गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे।

भोपाल. एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई यानि गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे। इस बार दोनों बोर्ड परीक्षाओं में करीब 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

- Install Android App -

रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

मध्यप्रदेश में दोनों अहम क्लासेस यानि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में अब आधिकारिक जानकारी दी है। यह रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट 25 मई को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार इसकी घोषणा करेंगे। मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में MP Board Result 2023 घोषित करेंगे। परीक्षा परिणामों के साथ एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।  बोर्ड परीक्षा 2023 के स्टूडेंट अपने रोल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स MPBSE मोबाइल ऐप से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। MPBSE ने पिछले साल भी 10th और 12th के रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को जारी किए थे। MP Board Exam में पिछले साल 12वीं का 73 फीसदी और हाईस्कूल का रिजल्ट 60 फीसदी था।