jhankar
ब्रेकिंग
कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न 🏆 पिनेकल एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का दिखाया दम, SGFI प्रतियोगिताओं में चयन से बढ़ाया स... हंडिया क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 ट्रांसफार्मर जब्त, 165 घरेलू कनेक्शन काटे समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई

बाबा को हैं ,क्रिकेट खेलने का शौक ,पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट का बल्ला लेकर चौके – छक्के लगा रहे हैं

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर| अपने दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों का पर्चा निकालकर दुख दर्द का हल बताने वाले कथा वाचक और बेबाकी से बयान देकर चर्चा में बने रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने कार्य को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण धर्म – कर्म का कार्य या कोई बेबाक बयान नहीं, बल्कि इन सब चीजों से इतर इस बार वो क्रिकेट का बल्ला हाथ में लेकर चौके – छक्के लगाते नजर आ रहे हैं।

- Install Android App -

बाबा को हैं, क्रिकेट खेलने का शौक

दिनभर लोगों को धार्मिक ज्ञान देने और उनकी समस्याओं का निकारण करने के साथ उन्हें जब भी खुद के लिए समय मिलता है तो वो उस समय को अपने क्रिकेट का शौक पूरा करने में बिताते हैं। बताया जा रहा है कि, वो रोजाना अपने व्यस्तम शेड्यूल में से लगभग 1 घंटे का समय निकालकर क्रिकेट जरूर खेलते हैं। जानकारी तो यहां तक सामने आई है कि, पंडित शास्त्री को क्रिकेट का शौक इतना ज्यादा है कि, कई बार तो वो रात 3 – 4 बजे भी समय निकाल कर क्रिकेट खेलते हैं। यानीजब भी उन्हें समय मिलता है, वो अपने साथी गणों के साथ बैट उठाकर मैदान में उतर जाते हैं। वो जहां कहीं भी कथा करने जाते हैं, वहां आयोजक उनके क्रिकेट खेलने की व्यवस्था भी करनी पड़ती है।