ब्रेकिंग
बनासकांठा ब्लास्ट : दुर्घटना में हरदा जिले के 8 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 लापता, कल मृतकों के परिजनो स... हरदा भाजपा मदाधिकारियों  की आगामी कार्यक्रमों को लेकर  कमल कुंज कार्यालय में बैठक हुई सम्पन्न !  आखिर कौन लोग थे जो नहीं चाहते थे डिप्टी सीएम हरदा आएं! कौन थे वे लोग जिन्होंने उप मुख्यमंत्री  राजेन... गुजरात: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट:  हादसे मे हरदा देवास जिले के 21 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 ला... हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना एवम मृतकों के परिजनों क... हंडिया: पीएम श्री स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव हुआ बच्चों का स्वागत और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया ग... गुजरात के बनासकांठा में बायलर फटने से 19 मजदूर मृत, हरदा जिले के हंडिया के 9 मजदूरों की मौत की सूचना... हरदा बड़ी खबर: बघेल हॉस्पिटल के डॉक्टर विशाल सिंह बघेल को मिली जमीन में गाड़ देने की धमकी, ओमनी वाहन... मप्र मे अगले 4 दिन में कई जिलों में आँधी,बारिश और ओले गिरने का अलर्ट आखिर कब तक डंपर मालिक प्रशासन का निशाना बनते रहेंगे- सुहाग मल 

कौन है मप्र.में कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का दावेदार,कमलनाथ या कोई और फिर से बहस

मकड़ाई एक्सप्रेस24 भोपाल | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है। उन्होंने बयान दिया कि चुनाव से पहले हम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर सकते। जो भी होगा, चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक दल तय करेगा।

 भाजपा ने ली चुटकी

- Install Android App -

इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने  कहा  डा. सिंह बार-बार भूल जाते हैं कि उन्हें विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना। वरिष्ठ हैं, इसलिए हमने स्वीकार कर लिया। चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में फिर शुरू हुई पद की तकरार पर भाजपा ने चुटकी ली है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह तो गुटबाजी की पराकाष्ठा है। कांग्रेसी यह तो मान रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ही उनके नेता हैं, पर मुख्यमंत्री की बात आती है, तो बयानबाजी शुरू हो जाती है। डा़ गोविंद सिंह ने भी सफाई दी है कि कमल नाथ ही हमारे नेता हैं।

कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि मिस्टर 76 और मिस्टर 77(कमल नाथ व दिग्विजय) के नेतृत्व में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है, जो देश, समाज, जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं, उनका भाजपा में स्वागत है। इस पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि आप नहीं, आपका डर बोल रहा है।