jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

हेलमेट बना रक्षक : बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकराई,हेलमेट सेे बची चालक की जान,मित्र की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस24 भोपाल| राजधानी के शाहपुरा में बाबा नगर झुग्गी के पास शनिवार रात करीब दस बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की मामूली चोट लगी है।

बाइक 40 फीट तक घिसटती  गई

- Install Android App -

पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट तक घिसटती चली गई।शाहपुरा थाने के एसआइ रमेश दुबे के मुताबिक सलैया मिसरोद निवासी 23 वर्षीय सार्थक शर्मा एमपीनगर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह शनिवार रात को अपने दोस्त आयुष के साथ बाइक पर जा रहा था।

बाइक आयुष चला रहा था। दोनों चूनाभट्टी से सलैया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में शाहपुरा के बाबा नगर झुग्गी के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। अचानक बाइक का एक्सीलेटर दबने से बाइक सवार दोनों 40 फीट तक घिसटते चले गए। इसमें सार्थक के सीने में गंभीर चोट लगी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सार्थक की मौत हो गई।बाइक चालक 21 वर्षीय आयुष कुमार हेलमेट पहने था, इसलिए उसे ज्यादा चोट नहीं लगी है। जबकि बाइक पर पीछे बैठे सार्थक हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस कारण से उसे सीने और शरीर के नाजुक अंगों में गंभीर चोट लगी