jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

कौन है मप्र.में कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का दावेदार,कमलनाथ या कोई और फिर से बहस

मकड़ाई एक्सप्रेस24 भोपाल | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है। उन्होंने बयान दिया कि चुनाव से पहले हम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर सकते। जो भी होगा, चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक दल तय करेगा।

 भाजपा ने ली चुटकी

- Install Android App -

इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने  कहा  डा. सिंह बार-बार भूल जाते हैं कि उन्हें विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना। वरिष्ठ हैं, इसलिए हमने स्वीकार कर लिया। चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में फिर शुरू हुई पद की तकरार पर भाजपा ने चुटकी ली है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह तो गुटबाजी की पराकाष्ठा है। कांग्रेसी यह तो मान रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ही उनके नेता हैं, पर मुख्यमंत्री की बात आती है, तो बयानबाजी शुरू हो जाती है। डा़ गोविंद सिंह ने भी सफाई दी है कि कमल नाथ ही हमारे नेता हैं।

कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि मिस्टर 76 और मिस्टर 77(कमल नाथ व दिग्विजय) के नेतृत्व में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है, जो देश, समाज, जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं, उनका भाजपा में स्वागत है। इस पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि आप नहीं, आपका डर बोल रहा है।