jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये

गोराघाट चेकिंग प्वाइंट से 21.19 लाख बरामद

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दतिया।क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है।

पुलिस चेकिंग मे मिले लाखों

जिले में चल रहे पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव के अनुसार पुलिस ने एमपी-09 ZD-9082 नंबर की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। गाड़ी से 21 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने बताया कि रकम खजूरी गांव में जमीन की रजिस्ट्री के लिए ले जा रहा था, लेकिन इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली।

सेंवड़ा चुंगी पर कार से मिले 16 लाख

- Install Android App -

इसके अलावा गुरुवार देर रात दतिया पुलिस ने सेंवड़ा चुंगी पर चेकिंग के दौरान एक लक्जरी कार से *16 लाख रुपये* बरामद किए। इस दौरान दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल भी मौके पर मौजूद थे।

कार सवार युवक ने बताया कि रकम इंदरगढ़ में जमीन खरीदने के लिए ले जा रहा था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इस राशि को भी जब्त कर लिया।

चुनाव में रकम खपाने की आशंका,पुलिस की जांच शुरू

एक दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल करीब 37 लाख रुपये जब्त किए हैं। दोनों मामलों में वाहन चालकों से राशि के स्रोत के संबंध में ठोस दस्तावेज मांगे गए हैं। तब तक रकम पुलिस कस्टडी में रखी गई है।

उपचुनाव के दौरान अवैध रूप से रकम खपाने की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों मामलों की गहन जांच शुरू कर दी है।