हरदा । असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने संगठन के हरदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ओर वरिष्ठ पत्रकार डी एस चौहान की अनुसंशा पर असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के हरदा जिलाध्यक्ष पद पर श्री अब्दुल समद को नियुक्त किया है।
पत्रकारों के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले संगठन असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स की कार्यप्रणाली ओर पत्रकारों के हित में काम करने वाले संगठन में हरदा जिला अध्यक्ष पद पर पत्रकार अब्दुल समद को नियुक्त किया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने अब्दुल समद को पत्रकारों के हितों में काम करने और पत्रकारों की सदस्यता करने के लिए निर्देश दिए है।
हरदा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर अब्दुल समद को जिले के पत्रकारों ओर मित्रों ने बधाई दी है।

