jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा ; किसानों को कृषि ऋण ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किये गये


हरदा ;
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम में किसानों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2021 के खरीफ मौसम तथा वर्ष 2021- 22 कि रबी फसल बीमा की दावा राशि, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागृह में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोद, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत ब्याज माफी संबंधी प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

- Install Android App -

इन किसानों को दिये गये ब्याज माफी संबंधी प्रमाण-पत्र
जिन किसानों को कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ब्याज माफी संबंधी प्रमाण-पत्र वितरित किये, उनमें श्री रामेश्वर को 40975 रूपये ब्याज माफ करने संबंधी प्रमाण-पत्र दिया गया। इसी तरह मणीबाई को 42954 रूपये, बिरबल को 106090 रूपये, बसुबाई को 43710 रूपये, रामेश्वर को 4180 रूपये, बृजकिशोर को 27955 रूपये, दिनेश को 17259 रूपये, महेन्द्र को 20423, दत्तात्रेय को 7785 तथा सुरेन्द्र को 3127 रूपये का ब्याज माफी संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

किसान कल्याण योजना में 54160 किसानों के खाते में 10.83 करोड़ रु. जमा किये
उप संचालक कृषि श्री एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि हरदा जिले में खरीफ वर्ष 2021 में 23896 किसानों को 21 करोड़ 70 लाख 4 हजार 104 रुपए तथा रबी वर्ष 2021-22 के लिए 59863 किसानों को राशी रुपए 82 करोड़ 6 लाख 69 हजार 870 रुपए की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत हरदा जिले के 5336 किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। उप संचालक कृषि श्री चंद्रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 54160 किसानों के खाते में 10 करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए गये। जिसमें टिमरनी तहसील के 8766 किसानों के खाते में 1.75 करोड़ रुपए, हंडिया तहसील के 7339 किसानों के खाते में 1.46 करोड़ रुपये,  हरदा तहसील के 9396 किसानों के खाते में 1.87 करोड़ रुपए, रहटगांव तहसील के 10866 किसानों के खाते में 2.17 करोड़ रुपए, खिरकिया तहसील के 8671 किसानों के खाते में 1.73 करोड़ रुपए तथा सिराली तहसील के 9122 किसानों के खाते में 1.82 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए गये।