jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Bhopal News : गौवंश के साथ कुकर्म करने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,वीडियो इंटरनेट पर वायरल

मानवता को शर्मसार करने वाले लोग अपनी करनी से बाज नही आते है।इस प्रकार की घटनाओ कोे जानबूझकर करते है ताकि क्षेेत्र में अशांति सांप्रदायिक विवाद का रुप दिया जा सकें। गौवंश के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस  से की गई।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्र्रेस 24 भोपाल ।पुराने शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ एक वहशी व्यक्ति द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार शाम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवारा थाना पहुंचकर इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। विहिप कार्यकर्ता इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।
मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक स्थानीय रहवासी प्रकाश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि गुरुवार तड़के गल्ला मार्केट रोड पर श्रीजी ट्रेडर्स के सामने बैठे गोवंश के साथ एक युवक कुकर्म कर रहा था। वहीं पास में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा-377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।