jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Guru Purnima : महंत बालक दास के मुस्लिम शिष्यों ने पातालपुरी मठ में किया गुरु पूजन

गुरु जीवन बदलने वाला होता है

- Install Android App -

इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि ‘काशी ज्ञान की नगरी है। यहां के गुरुओं ने विश्व को शांति और सद्भावना का मार्ग दिखाया है। गुरु किसी धर्म और जाति का नहीं होता वह जीवन को बदलने और बेहतर दिशा देने वाला होता है। गुरु वही है जो सब भेद खत्म कर दे। बालक दास जी महाराज ने रामभक्ति के क्षेत्र में सारे भेद खत्म कर दिए है | पातालपुरी मठ में सुबह से ही भक्त गुरु से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। हनुमान चालीसा फेम और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में पहुंचे महंत बालकदास के मुस्लिम शिष्यों ने उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया|

राम भक्ति की धारा बहाने वाला रामानंदी परंपरा का पातालपुरी मठ ने गुरुपूर्णिमा पर सबके लिए दरवाजे खोल दिये है। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास जी महाराज ने राम भक्ति के लिए सभी भेद को खत्म कर रामानन्द की वही परम्परा स्थापित की है जिसमे उन्होंने धर्म जाति से ऊपर उठकर कबीर और रैदास को अपना शिष्य बनाया। महंत बालक दास के शिष्यों में मुसलमान भी शामिल हैं। गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम शिष्य भी पातालपुरीमठ पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी आरती उतारी और उन्हें रामनामी भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अवसर पर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी, मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा भी मौजूद रहे।