jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

अवैध शराब बेचनेे वाले आदिवासी सेे डेेढ लाख की रिश्वत मांगी न दिए जानेे पर पीटा, एएसआई हुआ निलंबित 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा/मोरटक्का | कच्ची शराब बेचते हुए पकड़े गए आदिवासी युवक को पीटने के मामले में एसपी ने मोरटक्का चौकी प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही युवक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

- Install Android App -

मोरटक्का क्षेत्र के ग्राम डुकिया निवासी बद्री मेहता ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलाेई की शिकायत की थी। दरअसल सात जुलाई को माेरटक्का पुलिस ने बद्री को कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ पकड़ा था। वह गांव में अवैध रुप से कच्ची शराब बेच रहा था। शराब जब्त कर उसे मोरटक्का चौकी लाया गया। यहां उसे जमकर पीटा गया।  इसके साथ ही उससे चौकी प्रभारी एएसआइ अखिलेश मंडलोई ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत भी मांगी। कहा कि रुपये मिलने पर मामला रफा-दफा कर देंगे। इसकी शिकायत सोमवार को बद्री ने की थी।