jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Bhopal News : राशन दुुकान पर आदिवासी महिला से बदसलूकी, धक्का देकर जमीन पर पटका

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|खजूरी सड़क थाना इलाके में मंगलवार सुबह गांव में बनी सरकारी दुकान में राशन लेने पहुंची एक महिला के साथ दुकान के कर्मचारी ने अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर खजूरी सड़क थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम तूमड़ा में रहने वाली  आदिवासी महिला मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे तूमड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने गई थी। वहां किसी बात को लेकर दुकान के कर्मचारी ओमनाथ ने महिला के साथ बहस करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने झूमाझटकी करते हुए महिला के हाथ से झोला छुड़ाकर फेंक दिया। साथ ही धक्का भी दे दिया। इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। मदद के लिए महिला के शोर मचाने पर किसी ने घटना की सूचना डायल-100 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ओमनाथ के खिलाफ गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की करने एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।