हरदा / विधानसभा निर्वाचन के लिये नियुक्त सेक्टर अधिकारी अभी से अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखें। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, साफ-सफाई, शेड, दो दरवाजे, महिलाओं व पुरूषों के लिये दो अलग-अलग शौचालय, निःशक्तजनों के लिये रैम्प जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है कि नहीं, यह निरीक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारी देखें। यदि इन सुविधाओं में से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसके लिये संबंधित अधिकारियों को सूचित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेक्टर अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह, रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम हरदा श्री महेश बमन्हा तथा रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले के अलावा खिरकिया एसडीएम श्री अशोक डेहरिया सहित दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे सेक्टर अधिकारियों के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार हेण्ड बुक को अभी से पढ़ें तथा अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का अभी से एक-एक बार दौरा कर लें और वहां मतदान के दिन आने वाली समस्याओं का आकलन कर लें। इन समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर लें। उन्होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि जो सेक्टर अधिकारी आज की बैठक में अनुपस्थित है, उनका अलग से प्रशिक्षण कराया जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता भय रहित होकर अपनी पसन्द के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर सकें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य आगामी दिनों में प्रारम्भ होगा। इस दौरान सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदाता सूची का वाचन करवायें।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
