jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News : मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। जिला परियोजना समन्वयक श्री मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के लिये कुल 15 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित किये गये जो कि जिले की विभिन्न तहसीलों के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया कि वे अपने प्रशिक्षण में अपने क्षेत्र के बीएलओ को बताएं कि वे घर-घर जाकर देखें कि कोई व्यक्ति जो मतदाता सूची में जुड़ने योग्य है, वह छूट तो नहीं गया है। यदि छूट गया हो तो उसका नाम सूची में जुड़वाने की कार्यवाही करें। इसी तरह मृत मतदाताओं तथा स्थानान्तरित हो चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की कार्यवाही के संबंध में बीएलओ को समझाईश दें। सूची में नाम जोड़ने व काटने की कार्यवाही बीएलओ स्वयं सत्यापित करने के बाद ही अत्यंत सावधानी रखते हुए ही करें।