jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

“अपनों के साथ अपनी बात” कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 28 जुलाई शुक्रवार को

मकडाई एक्सप्रेस 24 हरदा : जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे “अपनों के साथ अपनी बात” आज दिनांक 28 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से इंदौर रोड स्थित हरि शंकर अग्रवाल मांगलिक भवन हरदा में जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है|

- Install Android App -

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा तथा जिला कांग्रेस हरदा के नवनियुक्त प्रभारी अवधेश सिसोदिया  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में हरदा,टिमरनी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी किस प्रकार मजबूती के साथ चुनाव में विजय प्राप्त करेगी उस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा और उसके बाद एक स्नेह भोज का भी आयोजन रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल ने उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठन एवं समस्त अनुषांगिक संगठनो के पदाधिकारी ब्लॉक, सेक्टर, मंडलम के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से संवाद सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है|