jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान की शुरुआत की एमपी में ट्रांसजेंडर को पहचान देने का नया नियम, अब जांच के बाद मिलेगा अधिकार भोपाल के केरवा-कलियासोत में 96 अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त आगर की रीना ने अपनाया ड्रोन तकनीक, आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम चांदी 2.50 लाख से नीचे फिसली, सोना भी 1,084 रुपए लुढ़का फेड के ब्याज दर स्थिर रखने से शेयर बाजारों में भारी गिरावट विजयपुर से मल्होत्रा बने रहेंगे विधायक, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया खारिज करांची में बारिश, आंधी-तूफान ने ली 19 लोगों की जान, कई घरों की छतें व दीवारें गिरी अमेरिकी बेड़े के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत जेराल्ड आर फोर्ड में लगी भीषण आग

Crime News : बैंक कर्मचारी के घर लाखों की चोरी,चोर CCTV में कैद

मकड़ाई एक्सप्र्रेस 24 रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के ऊंकाला रोड से लगी समता सिटी कालोनी में बैंक कर्मचारी के सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात की। चोर उनके घर से चार लाख रुपये से अधिक के सोने और चांदी के जेवर और करीब 45 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। तीन बदमाश उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास कर रही है।

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा में लोन शाखा में पदस्थ कर्मचारी विशाल सिंह राठौर अवकाश होने से शनिवार को इंदौर चले गए थे। रविवार को उन्हें दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर जाना था। इस कारण वे इंदौर में ही रुक गए। उनकी पत्नी कोटा गई हुई है। इस बीच शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।