ब्रेकिंग
हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ...

मणिपुर में कल फिर झड़प फायरिंग 3 की हुई मौत, अब तक गई 160 लोगो की जान

मणिपुर लगभग 3 माह से आग की तरह झुलस रहा है। हर दिन हमले आगजनी की घटनाएं हो रही है। कई लोग घरों में कैद है। तो जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया।।यह इलाका कुकी-मैतेई के बीच का बॉर्डर है। जो बफर जोन कहलाता है। शुक्रवार को फिर तीन की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान युमनम जितेन मैतेई (46), युमनम पिशाक मैतेई (67) और मनम प्रेमकुमार मैतेई (39) के रूप में की गई है, जो सभी क्वाक्टा लामल्हाई के रहने वाले हैं। हमलावर बफर जोन क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने जब रोका तो इनके बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने 129 चौकियां बनाईं, 1000 से ज्यादा हिरासत में

मणिपुर के पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 129 चौकियां बनाई गई हैं। पुलिस ने कहा कि हिंसा के अलग-अलग मामलों में 1,047 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। हिंसा को 91 दिन बीत चुके हैं मगर हालात अभी भी सामान्य नहीं है। हिंसा में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

हिंसा के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

मणिपुर कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके को 21 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाने की सिफारिश की। पिछला विधानसभा सत्र मार्च में हुआ था और मई में राज्य हिंसा भड़क उठी थी। इससे पहले कांग्रेस के 5 विधायकों भी जुलाई में राज्यपाल उइके से राज्य में चल रही उथल-पुथल पर चर्चा के लिए विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया था।11:11 AM