jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र परिषद का गठन, छात्रा चेष्टा सोनी बनी निर्विरोध शाला नायक

15 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण समारोह…

- Install Android App -

हंडिया : तहसील मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को छात्र परिषद का गठन किया गया, चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत संकुल प्रमुख गिरीश गांगोले के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गई। छात्र परिषद की चुनावी प्रक्रिया में छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल की छात्रा चेष्टा सोनी को निर्विरोध शाला नायक पद पर चुना गया,तथा उपशाला नायक पद हेतु दो छात्राओं ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया था। जिसमें से छात्रा चेष्टा शिंदे ने अपनी प्रतिद्वंदी छात्रा मयूरी उईके को 35 मतों से पराजित किया साथ ही सचिव पद के लिए छात्रा श्रेयती रावत को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान श्री गांगोले ने कहा कि बच्चों को बाल्यावस्था से ही साहस,धैर्य,परिश्रम और दायित्व बोध के प्रति प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय के लेखा प्रमुख नितिन तिवारी ने बताया कि छात्र परिषद में चुने गए सभी प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 अगस्त को होगा। ये रहे मौजूद संकुल प्रमुख गिरीश गांगोले,प्रधानाचार्य राम तिवारी,लेखा प्रमुख नितिन तिवारी एवं चुनाव अधिकारी सुश्री सबा दीदी व पालक प्रतिनिधि गगन तिवारी,राजेश सेन सहित बृजेश जी विशेष रूप से मौजूद रहे।