हरदा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर रहा है। इस वाहन के साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जागरूकता रथ सोमवार को जिले के ग्राम ढोलगांव, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला, खरतलाय, मरदानपुर, अहलवाड़ा, मनियाखेड़ी व चौकड़ी पहुँचा, जहां रथ के साथ तैनात अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर्स ने ग्रामीणों को ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया बताई। इस दौरान ग्रामीणों को रथ में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से भी जानकारी दी गई। इससे पूर्व रविवार को जागरूकता रथ ने जिले के ग्राम आमसागर, बागरुल, हीरापुर, धनपाड़ा, डुमलाय, हंडिया, मोहनपुरा नज़रपुरा व छिदगांव मेल पहुँचकर नागरिकों को जागरूक किया।
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज
2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳
2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰
2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर
हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार
MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार ☁️⛈️
Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल
हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
