jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: मतदाता जागरूकता रथ 8 अगस्त को भुन्नास, नांदरा, हंडिया व टिमरनी जाएगा


हरदा :
 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि यह वाहन 8 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुन्नास, नांदरा व हंडिया तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के टिमरनी का दौरा करेगा। भुन्नास क्लस्टर के लिए सेक्टर अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एस.एन. बांके, नांदरा क्लस्टर के लिये उपयंत्री जल संसाधन श्री दिनेश शास्त्री व हंडिया क्लस्टर के लिये सहायक प्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री राधारमण जमरा की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के श्री एस.के. यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार टिमरनी सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन टिमरनी श्री मधुबन उरमालिया तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में प्राचार्य हाई स्कूल धौलपुर श्री योगेश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।