jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Harda News: कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किया धान फसल का निरीक्षण

हरदा : कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी एवं डॉ. ओम प्रकाश भारती ने सोमवार को ग्राम बागरुल में किसानों के खेत पर सीडड्रिल से सीधी बुवाई की गई धान फसल का निरीक्षण कर कृषको को तकनीकी सलाह दी। डॉ. एस. के. तिवारी ने किसानों को सलाह दी कि धान की निंदाई उपरांत नैनो डी.ए.पी. 500 मिली प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी मे घोलकर छिड़काव करें, जिससे फसल की अच्छी वृद्धि होगी। केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि अपने खेतों की सतत निगरानी करते रहे। वर्तमान में धान के खेतो में भी रस चूसक कीड़ें कहीं कहीं पर दिखाई दे रहे है। किसानों को सलाह दी गई है कि रस चूसक कीड़ों के प्रभावी नियंत्रण के लिए बीटासाएफ्लुथरीन के साथ पुरबा मिश्रित इमीदाक्लोप्रिड्ड 140 मिली प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी मे घोल बनाकर छिड़काव करें, इसके साथ किसी अन्य रसायन का मिश्रण न करें।