jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

2जुलाई 202 को “हरदा हलचल” मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर 

शहर की उत्कृष्ट सड़क की खुली पोल

हरदा में दो दिन की बारिश में ही उत्कृष्ट सड़क उखड़ गई। जिला अस्पताल के पास बनाया गया पैचवर्क पहले ही बहाव में बह गया। जन आक्रोश के बाद गड्ढे भरे गए थे पर बारिश रुकते ही सड़क फिर से खराब। सीएमओ ने कहा बारिश रुकने पर फिर मरम्मत होगी। सवाल उठ रहे हैं कि ठेकेदार की खानापूर्ति से बनी सड़क पर करोड़ों खर्च के बाद भी स्थिति जस की तस है।

मूंग नीति पर किसान भड़के, 4 जुलाई से मंडी बंद का ऐलान

हरदा में किसान संघ और भाजयुमो ने सरकार की मूंग खरीदी नीति के खिलाफ मोर्चा खोला। किसानों का कहना है पैदा 6 क्विंटल हुआ पर सरकारी खरीदी सिर्फ सवा क्विंटल की हो रही है। जिले में 32 केंद्र की जगह सिर्फ 7 केंद्र खोले गए, 2 दिन में मात्र 600 स्लॉट बुक हुए। विरोध में 4 जुलाई से मंडी बंद करने का ऐलान। किसान कह रहे हैं सरकार को अपनी ही नीति पर दोबारा सोचना होगा।

मूसलाधार बारिश से फसल खतरे में

हरदा जिले में 24 घंटे में औसत 50 मिमी बारिश दर्ज। रहटगांव में 180.2 मिमी, खिरकिया में 163 मिमी बारिश हुई। खेतों में पानी भरने से सोयाबीन-धान की फसल खराब होने का डर। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट दिया है।

- Install Android App -

मसनगांव में 4 साल से विकास ठप

हरदा के मसनगांव में 4 साल से पंचायत के विकास कार्य रुके हुए हैं। पंचों का आरोप है ई-ग्रामसभा में सूचना नहीं दी जाती, प्रस्ताव पास कर विकास ठप कर दिया गया। पंचों ने मोर्चा खोलते हुए उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

रेत बजरी खनन पर अक्टूबर तक रोक

मॉनसून के दौरान अवैध खनन रोकने के लिए हरदा जिले में 1 अक्टूबर तक नदी-नालों से रेत-बजरी खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पर्यावरण सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया।

सोलर प्लांट पर 78 हजार की सब्सिडी

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना में हरदा के किसानों को राहत। 1 किलो वाट सोलर प्लांट पर 30 हजार, 2 किलो वाट पर 60 हजार और 3 किलो वाट पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इच्छुक किसान pm http://suryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निशुल्क है।