jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Sagar News : युुवक नेे कुल्हाड़ी सेे हमला कर अपने दो चाचाओ कोे उतारा मौत केे घाट बीच बचाच मे अन्य 3 भी घायल हुुए

मकडाई एक्सप्रेस 24 सागर | केसली थाना क्षेत्र के टढ़ा के पास नया गांव भुसौरा में एक युवक ने अपने ही दो चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दो महिलाओं और शिक्षक पर भी आरोपित ने कुल्हाड़ी मारी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमले में आरोपित के दोनों चाचाओं की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को सागर रेफर कर दिया गया है।
दोनों चाचाओं की मौके पर ही मौत

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार ग्राम नयागांव के भुसौरा निवासी रावसाब यादव 22 वर्ष ने सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाजू में रहने वाले अपने चाचा जीवन यादव 35 वर्ष और सुखराम यादव 42 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी चाची और ताई कैलाश रानी और सरोज रानी को भी कुल्हाड़ी मारी। महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर खेत से लौट रहे गांव के ही शिक्षक रवि गौंड ने भी जब बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपित ने उन पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। आरोपित रावसाब मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हमले में जीवन और सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने के बाद आरोपित शिक्षक का मोबाइल और कुल्हाड़ी लेकर वहां से भाग गया।
सूचना के बाद टढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सागर भिजवाया। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पीएम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।