jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

KHANDWA NEWS : राहुल को गांधी कहना, महात्मा गांधी का अपमान’- विजय शाह

वन मंत्री विजय शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। लोकसभा में राहुल गांधी के आपत्तिजनक इशारों को लेकर सियासत जारी है। इसी बीच वन मंत्री विजय शाह ने खंडवा में दिए एक बयान में कहा कि राहुल गांधी जो भी करते और बोलते है जनता देख रही है, समझ रही है। उन्हे महात्मा गांधी की पीढ़ी कहना भी सही नहीं है। यह गांधीजी का अपमान है। गांधी सरनेम रखने से कोई गांधीजी की संतान नहीं हो जाता है।

- Install Android App -

मंत्री शाह ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के सवाल पर कहा कि जो हमने आरोप लगाते थे कि फैसला आने के दो दिन में राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी। लेकिन उन्हे अब नहीं दिख रहा कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद उसी तेजी से सदस्यता बहाली, आवास आवंटन और लोकसभा में प्रवेश करवाने में भी हमारी सरकार ने कोई देरी नहीं की।

राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव के बारे में बोल रहे थेे। भाषण खत्‍म कर वे जाने लबे तो उन्‍होने लोकसभा में अपनी सीट से फ्लाइंग किस किया। बाद में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी जब अपना भाषण शुरू करने उठी तो उन्‍होने राहुल गांधी द्वारा किए गए इस इशारे का मुद्दा उठाया। जिसकेे बाद से ही भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है।महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे करने और सदन में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।