jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Crime News: सीएमएचओ के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते लैब टेक्नीशियन रंगे हाथ पकड़ाया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बैतूल द्वारा मांगी गई रिश्वत।कार्यालय में पदस्थ लिपिक और लैब टेक्नीशियन पर मामला दर्ज।एक लाख रुपये में तय हुआ था मामला।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल । जिले के भौंरा में निजी क्लीनिक के पंजीयन दस्तावेजों में संचालक के भतीजे का नाम शामिल करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बैतूल द्वारा मांगी गई रिश्वत में से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने गुरुवार को पकड़ा है।लोकायुक्त ने इस मामले में सीएमएचओ डा. सुरेश बौद्ध जाटव को मुख्य आरोपित बनाने के साथ ही कार्यालय में पदस्थ लिपिक और लैब टेक्नीशियन पर मामला दर्ज किया है।

पंजीयन दस्तावेजों में नाम जोड़ने के लिए र‍िश्‍वत

- Install Android App -

लोकायुक्त भोपाल के निरीक्षक मनोज पटवा ने बताया कि भौंरा में डा. महेश पाटनकर के निजी क्लीनिक के पंजीयन दस्तावेजों में उनके भतीजे डा. सागर पाटनकर का नाम जोड़ने के लिए सीएमएचओ डा. बौद्ध जाटव के द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

एक लाख में तय हुआ था मामला

चर्चा के बाद मामला एक लाख रुपये में तय हुआ था। डा. पाटनकर के भतीजे सागर ने 50 हजार रुपये सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक अखिलेश मालवीय को पूर्व में दे दिए थे। तीन अगस्त 2023 को सीएमएचओ को 10 हजार रुपये बैतूल में कार्यालय में दिए और उनके द्वारा शेष 40 हजार रुपये की राशि शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शुक्ला को देने के लिए कहा गया था।