ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

MP Big News : मप्र. के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान.3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में बुधवार को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विशेष सभा का आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा।इस संबंध में मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक केके द्विवेदी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

- Install Android App -

जारी निर्देशों में कहा गया है कि भारत के चंद्रयान.3 मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज में एक मील का पत्थर है। यह मिशन भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के साथ ब्रांड इंडिया के लिए भी एक बड़ा कदम है।

भारत के चंद्रयान.3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान अन्वेषण के लिए जिज्ञासा को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना उत्पन्न होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस अवसर पर साक्षी बनेंगे।इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार की शाम 5.27 से प्रारंभ होगा।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ;डीईओ को निर्देशित किया जाता है कि शाम 5.27 से 6.30 तक की विशेष सभा आयोजित एवं लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शामिल करने के लिए अपने जिले के स्कूलों के सभी प्राचार्यों को निर्देशित करें। जो विद्यार्थी 23 अगस्त को लाइव प्रसारण नही देख पाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए 24 अगस्त को उपरोक्त कार्यक्रम की रिकार्डिंग दिखाने की व्यवस्था करें।