Sports News : नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया
नीरज विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खेल। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने पहला थ्रो फाउल किया था। दूसरे थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। पूरे मैच में उनसे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक पाया। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे।कांस्य पदक चेक गणराज्य के जाकूब वाल्देज ने जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा।चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका था, जो उनका चैंपियनशिप में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से काटे की टक्कर मिली, लेकिन नदीम 88 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाए। नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे रैंक पर रहे।
यूजीन में हुई पिछली विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता था। जो इस प्रतियोगिता में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।