ब्रेकिंग
तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स...

Weather Report : 2 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय. जानिए किन राज्यों में होगी झमाझम,भारी बारिश…सूख रही किसानों की फसलें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश होने की उम्मीद है| आज 19 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम : मानसून को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है कि यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। IMD का कहना है कि उत्तर भारत के क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर-प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इन राज्यों में एक फिर से भीषण गर्मी और उमस के कारण पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो सितंबर के बाद यहां बारिश हो सकती है।

- Install Android App -

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। नार्थ-ईस्‍ट के राज्‍यों में आज हल्‍की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे क्षेत्रों में भी आज बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

 12 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है

बिहार में कमला और कोसी नदी में जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ के हालात बने हुए है। दरभंगा में बाढ़ ने दुबारा दस्तक दे दी है। 12 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के निचले इलाके में नदी के जलस्तर के बढ़ते ही सड़क मार्ग बंद होने लगे है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
IMD ने दक्षिण भारत में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। उधर, पूर्वी उत्‍तर-प्रदेश, ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है।